फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Politics will not end with the end of membership: Acharya Pramod Krishnam

सदस्यता खत्म होने से सियासत खत्म नहीं होगी : आचार्य प्रमोद कृष्णम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Politics will not end with the end of membership: Acharya Pramod Krishnam
गुन्नौर (संभल)। नगर में एक विद्यालय के उद्घाटन में कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि लोकसभा की सदस्यता खत्म होने से राहुल गांधी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उनकी सियासत जैसी है, वैसी ही रहेगी। सदस्यता खत्म होने से सियासत खत्म नहीं हो जाती। यूसीसी पर उन्होंने कहा कि जब यूसीसी आएगा, तब उस पर बात की जाएगी।
विज्ञापन

नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कल्कि पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को एक निजी विद्यालय का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए सभी अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। शिक्षित समाज ही देश का सुनहरा भविष्य है। जब हमारा समाज पढ़ा-लिखा होगा, तो देश का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधि भी पढ़े-लिखे बनेंगे। कहा कि विद्यालय बनाना एक बहुत ही गर्व की बात है। विद्यालय प्रबंधक काजी हम्माद मोबीन ने अपने पिता की इच्छा पूरी करने के लिए विद्यालय बनाया है।
विज्ञापन

इससे हम सबको सीखना चाहिए कि जिस प्रकार हमारे माता-पिता हमारी इच्छा को पूरी करते हैं, समय आने पर हमें भी अपने माता-पिता की इच्छा को पूरा करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन हरीश बाबू शर्मा ने किया। इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय शर्मा, अमरोहा व्यापार मंडल युवा जिला अध्यक्ष समीर खान, केवी यादव, अकील खान गुड्डा, अमित यादव, मुनेश जोशी, इकराम उद्दीन, हारिस काजी, फहीम उद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed