फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police station work is progressing rapidly in Babrala and Raisatti

Sambhal News: बबराला और रायसत्ती में तेजी से चल रहा थाने का काम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Police station work is progressing rapidly in Babrala and Raisatti
संभल। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जिला मुख्यालय के शिलान्यास के साथ जिले के दो थानों का लोकार्पण किया जाना है। यह दो पुलिस चौकियां थाने के रूप में स्थापित हो रही हैं। इसलिए पुलिस चौकी के जो भवन हैं इनमें ही रंगाई-पुताई व अन्य जरूरी मरम्मत कराकर थाने का रूप देने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया और एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बबराला पुलिस चौकी का निरीक्षण भी किया। जो कार्य कराए जा रहे हैं उनको तेजी से पूरा करने के लिए निर्देश दिए हैं। यही स्थिति रायसत्ती पुलिस चौकी में बनी हुई है। रंगाई-पुताई के साथ अन्य कार्य चल रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर बहजोई स्थित पुलिस लाइन में सीएम के आगमन के लिए हैलीपैड बनाने की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। हालांकि बारिश से तैयारियों में बाधा पहुंची है।
विज्ञापन

रायसत्ती पुलिस चौकी नखासा थाने में शामिल है। अब थाने का दर्जा मिलने के बाद नखासा थाने के साथ संभल कोतवाली के भी गांव इस नए थाने में शामिल हो जाएंगे। संभल कोतवाली और नखासा थाने का शहरी क्षेत्र भी शामिल किया गया है। इसकी रूपरेखा तैयार हो चुकी है। अब लोकार्पण के बाद इसकी घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबराला पुलिस चौकी गुन्नौर कोतवाली का हिस्सा है। अब बबराला नया थाना बनेगा तो 29 नए गांव जोड़े जाएंगे। सबसे ज्यादा गांव 21 रजपुरा थाने के शामिल किए जा रहे हैं। इन 21 गांवों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। क्योंकि बबराला पुलिस चौकी काफी नजदीक पड़ती थी लेकिन रजपुरा थाना काफी दूर पड़ता था। अब पुलिस की मदद भी जल्दी मिलेगी और पीड़ित के लिए भी पहुंचना आसान होगा।
000000000
चार मंजिला बनेगा आवासीय भवन, कार्यालय पुराने भवन में संचालित होगा
रायसत्ती थाने का लोकार्पण पुराने भवन में ही कराया जाना है। बाद में पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय भवन चार मंजिला बनाया जाना है। थाने का कार्यालय भी बनेगा लेकिन फिलहाल पुराने भवन में ही कार्यालय, हवालात, रसाई, शौचालय आदि की व्यवस्था की जा रही है। जिससे थाने के कर्मचारियों को असुविधा न हो। परिसर में साफ-सफाई की जा रही है। जो पेड़ हैं उनकी की भी छंटाई की जा रही है।
00000000000
अतिसंवदेनशील शहर की श्रेणी में शामिल संभल अब चार थानों से कवर होगा
संभल अतिसंवेदनशील श्रेणी में दशकों से शामिल है। 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद सतर्कता और चौकी पुलिस-प्रशासन की बढ़ गई है। अभी तक इस शहर की सुरक्षा संभल कोतवाली, हयातनगर और नखासा थाने के जिम्मे थी। अब चौथा थाना रायसत्ती बन गया है। आबादी और क्षेत्रफल में तो यह शहर ज्यादा बढ़ा नहीं है लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए अधिकारियों की चौकसी रहती है।

000000000000
बबराला थाना बनने से इन गांवों के लोगों को मिलेगी सहूलियत
बबराला थाने में रजपुरा थाने की जिजोड़ा और टीसीएल पुलिस चौकी, गांव बसंतपुर डंडा, जिजोडा, भीकमपुर जागीर, जमालपुर, भगतानगला, तिपेडा, पाठकपुर, पंवारी, पहलवाडा , जियानगला शामिल किए जा गए हैं। गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र से बबराला, नूरपूर, सैजना अहरान समेत आठ गांव शामिल होंगे। औद्योगिक क्षेत्र भी बबराला थाने की सुरक्षा में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed