{"_id":"6a21e743c027041e190873bd","slug":"police-station-watchman-dies-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-136181-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से थाने के चौकीदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: अज्ञात वाहन की टक्कर से थाने के चौकीदार की मौत
विज्ञापन
असमोली(संभल)। ऐंचौड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव चितावली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से थाने पर तैनात चौकीदार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर चौकीदार के ससुराल वाले मौके पर पहुंच गए।
अमरोहा जनपद के थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी ऋषिपाल (40) बुधवार शाम थाना सैदनगली में चौकीदारी की ड्यूटी करने के बाद अपनी ससुराल ऐंचौड़ा कंबोह आ रहे थे। वह चितावली गांव के पास रात लगभग 9:30 बजे पहुंचे ही थे, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे एंबुलेंस की सहायता से असमोली सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर चौकीदार के ससुराल वाले भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के ससुर कावेंद्र की ओर से पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। संवाद