फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police searching for the accused father and his girlfriend

Sambhal News: हत्यारोपी पिता और प्रेमिका की तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 10 Aug 2025 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 10 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Police searching for the accused father and his girlfriend
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव लतीफपुर टोड़ी में बीते दिन अवैध संबंधों में बाधक बनी पुत्री की हत्या के मामले में पुलिस अब हत्यारोपी पिता वीरपाल और उसकी प्रेमिका कुसुमा देवी की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने दोनों तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लतीफपुर टोड़ी में वीरपाल सिंह का गांव की महिला कुसमा देवी से काफी समय समय प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं इसको लेकर घर परिवार में लगातार पति पत्नी में झगड़ा फसाद चलता रहता था। वहीं 17 वर्षीय पुत्री गुड़िया हमेशा इन हरकतों पर पिता का विरोध करती थी। जिसको लेकर वीरपाल अपनी पुत्री से नाखुश रहता था। वहीं बीते दिन शुक्रवार को गुड़िया की हत्या कर पिता फरार हो गया। वहीं गांव से प्रेमिका भी फरार चल रही है। इस मामले में कोतवाली में मृतका के मामा की ओर से वीरपाल और कुसमा देवी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज है। हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे हैं। थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया दोनों हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी गई हैं। अभी दोनो में से किसी का भी पता नहीं चल सका है। जल्दी ही सफलता हाथ लगेगी।
विज्ञापन


------
सोते समय व्यक्ति पर धारदार हथियार से वार, घायल
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति पर घर में सोते समय धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पत्नी ने पुलिस को जानकारी देे हुए तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के सिघौंला पुख्ता गांव के रहने वाले अनोखे लाल वाल्मीकि शुक्रवार की रात घर के अंदर सो रहा था। देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर अनोखे लाल के साथ मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। घायल की पत्नी ने गांव के ही चार लोगों पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed