{"_id":"692ca59fc2c6ba6234058717","slug":"police-searched-the-fields-all-day-in-search-of-the-missing-boy-sambhal-news-c-204-1-chn1011-124835-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: लापता बालक की तलाश में पुलिस ने दिनभर खंगाले खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: लापता बालक की तलाश में पुलिस ने दिनभर खंगाले खेत
विज्ञापन
रजपुरा के गन्ने के खेत में छानबीन करती पुलिस। संवाद
- फोटो : संवाद
धनारी(संभल)। अपनी ननिहाल से बरात में जा रहे दो सगे भाइयों का अपहरण करने के बाद बड़े की हत्या की हत्या के बाद अब पुलिस दूसरे की तलाश में जुटी है। लेकिन अभी तक उसका सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है। परिवार को दूसरे बालक के साथ भी अनहोनी की चिंता सता रही है। किशोर की हत्या की गुत्थी सुलझाने और अभी तक लापता दूसरे भाई को बरामद करने के साथ ही हत्यारोपी अपहरणकर्ता की तलाश में पांच थानों की पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीमें जुटी हुई हैं। रविवार को पूरे दिन रजपुरा क्षेत्र के खेतों को खंगाला गया। डाॅग स्क्वाॅड की मदद भी ली गई, लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग सका है।
बहजोई थाना क्षेत्र के ग्राम मैथरा धर्मपुर निवासी रामौतार ने बीते 27 नवंबर को पुलिस को तहरीर दी थी, जिसमें कहा था कि उनके दोनों बेटे अमरपाल (14) व कमल सिंह (10) अपनी ननिहाल मझोला गए थे। 26 नवंबर को यहां से बरात में जाने को वह पिकअप में बैठ गए थे, लेकिन बरात में नहीं पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसके बाद जब पता लगा कि बच्चों को एक रिश्तेदार युवक बरात में जाने की बात कहकर धनारी थाना क्षेत्र से पिकअप से उतारकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद रामौतार ने धनारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस बच्चों की तलाश कर ही रही थी कि शनिवार की सुबह पता लगा कि एक किशोर का शव रजपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघौली कल्लू के पास एक गन्ने के खेत में पड़ा है। इसकी शिनाख्त 14 वर्षीय अमरपाल के रूप में उनके परिवार द्वारा की गई। किशोर का शव बरामद करने के बाद पुलिस ने आसपास के खेतों को भी खंगाला, लेकिन अमरपाल के दूसरे भाई कमल का पता नहीं लगा।
विज्ञापन
दो भाइयों का अपहरण करने के बाद एक की हत्या और दूसरे के लापता होने पर पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे और लापता बालक की बरामदगी के लिए टीमें गठित की हैं। इसी के तहत कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि जिस युवक पर दोनों भाइयों के अपहरण का आरोप है, वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
थाना प्रभारी धनारी संजय कुमार के अनुसार संभवत: आरोपी दोनों बच्चों को बरात में ले जाने के बहाने झांसा देकर मझोला फतेहपुर से हरफरी होते हुए रजपुरा थाने के पाठकपुर ले गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -
गला दबा कर की गई किशोर की हत्या
धनारी। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर में लगी गहरी चोट और गला दबाकर किशोर अमरपाल हत्या की गई थी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी द्वारा हत्या करने से पहले किशोर के साथ मारपीट की गई थी। सिर में चोट मारी गई, जिससे खून का अधिक बहाव हो गया। इसके बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
मृतक किशोर के भाई का सुराग लगाने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए धनारी, रजपुरा, बहजोई व महिला थाना समेत पांच थानों की पुलिस के अलावा एसओजी व सर्विलांस की टीमें लगी हुई हैं। इसके साथ ही रविवार को पूरे दिन रजपुरा क्षेत्र के कई दर्जनों खेतों को खंगाला गया। इसमें डाग स्क्वाॅड की मदद भी ली गई है, लेकिन अभी तक न तो लापता बालक का कोई सुराग लग सका है और न ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में आया है। जल्दी ही घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।
-अनुकृति शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मौसेरे भाई पर अपहरण व हत्या का आरोप
धनारी। बताया जा रहा है कि बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम सरैरा निवासी युवक धर्मवीर की मृतक किशोर के परिजनों ने घटना से एक दिन पूर्व ही पिटाई कर दी थी। मारपीट का बदला लेने के अपने ही दो मौसेरे भाइयों का बरात में ले जाने का झांसा देकर अपहरण कर लिया और बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि धर्मवीर ने बड़े भाई की हत्या कर शव को रजपुरा क्षेत्र में एक ईख के खेत में डाल दिया। दूसरे भाई का अभी तक कोई पता नहीं है। ग्राम मैथरा धर्मपुर निवासी रामौतार के दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी बड़ी है। तीन बच्चों में बीच के बेटे के शव मिलने और छोटे के लापता होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सन्नाटे को चीरती महिलाओं की चीखें दिलों को झकझोर रही हैं। बताया जाता है कि आरोपी एक दिन पूर्व ही गांव में आकर रुका था, किसी बात को लेकर मौसा के परिवार वालों ने इससे मारपीट कर दी थी। संवाद