फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police searched for the bag left in the bus and handed it over to the young man

Sambhal News: बस में छूटे बैग को तलाश कर पुलिस ने युवक को सौंपा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Police searched for the bag left in the bus and handed it over to the young man
गुन्नौर। नगर के चौराहा पर रोडवेज बस में युवक का बैग छूट गया। बस रवाना हो गई तो युवक ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पुलिस ने महज चार मिनट में मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी लेकर कंट्रोल रूम को अवगत कराया। इसके बाद रजपुरा थाना क्षेत्र में बस रुकवाकर बैग युवक को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र गुन्नौर में यूपी 112 पुलिस को सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे समीर अहमद निवासी गांव मलपुर थाना भूता जनपद बरेली ने सूचना दी कि उसका बैग रोडवेज बस में छूट गया। बताया कि वह दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर गांव मलपुर जा रहा था। गुन्नौर चौराहे पर खाना खाने के लिए उतरते समय बैग बस में ही रह गया। बस गंतव्य के लिए रवाना हो गई। सूचना पर पीआरवी कर्मी हरकत में आ गए। पुलिस महज चार मिनट में ही गुन्नौर चौराहा पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने समीर अहमद को साथ लेकर आसपास के दुकानदारों और वहां खड़ी रोडवेज बस के चालक से जानकारी ली तो बताया कि बसें रजपुरा होते हुए जा रही हैं। इसके बाद पुलिस ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। कंट्रोल रूम ने थाना रजपुरा क्षेत्र की पीआरवी को भ्रमणशील रहकर संबंधित बस को रुकवाने के लिए कहा। कुछ समय बाद धामपुर शुगर मिल रजपुरा के पास बस को आता देखकर पीआरवी कर्मियों ने रुकवा लिया। बस में तलाश करके बैग को हासिल किया और समीर अहमद को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed