{"_id":"5e9de3da8ebc3ed56e6cf637","slug":"police-report-on-22-person-in-sambhal-sambhal-news-mbd34672326","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन के उल्लंघन पर 22 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन के उल्लंघन पर 22 दुकानदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/गुन्नौर/चंदौसी। कस्बा बबराला में सोमवार को कई दुकानदारों ने लॉक डाउन का मजाक उड़ाया। दुकानदार शटर बंद करके ग्राहको को सामान दे रहे थे। सुबह दस बजे के समय काफी भीड़ दिखने लगी। ऐसा लग रहा था कि यहां लॉकडाउन नहीं है। इस पर पुलिस पहुंची और 22 लोगों को पकड़ा।
सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कस्बा के रेलवे स्टेशन रोड मार्केट पर कोई दुकानदार, मोबाइल की शाप, डिश टीवी, इनवर्टर बैटरी की दुकान खोल कर दुकानदार, ग्राहकों को सामान दे रहे थे। तभी यह जानकारी गुन्नौर पुलिस को लगी। प्रभारी निरीक्षक प्रवीन सोलंकी मय फोर्स के साथ कस्बा बबराला में पहुंच गए। जैसे ही पुलिस पहुंची मौके से भीड़ भागने लगी। कुछ दुकानदार और ग्राहक फंस गए क्योंकि वह खाली दुकानों को छोड़कर भाग भी नहीं सकते।
पुलिस ने दुकानदार और ग्राहक समेत कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई। जिसमें कोतवाली में घुसने से पहले पुलिस ने सभी गिरफ्तार किए लोगों के हाथ साबुन पानी से धुलवाए। जिसके बाद सभी को सामाजकि दूरी बनवाकर बाहर बैठाया। जिसमें इन लोगों के खिलाफ लाकडाउन का उलंघन, धारा 144, बीमारी फैलाना तीन धाराओं में कार्रवाई गई। सोमवार की शाम को सभी जमानत पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
मुझे जानकारी मिली कि बबराला मे कुछ दुकानदार जो दुकान लाकडाउन में नहीं खुल सकती वह खुल रही हैं। जिससे लाकडाउन का उलंघन हो रहा है। हम लोग फोर्स लेकर पहुंचे 22 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है। प्रवीन सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक गुन्नौर।