फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police reached SP MP Barq house: Electricity meter installed at the house amid tight security

सपा सांसद बर्क के घर पहुंची पुलिस: कड़ी सुरक्षा के बीच आवास पर लगा बिजली मीटर, पीएसी और आरएएफ की गश्त जारी

Tue, 17 Dec 2024 02:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 02:50 PM IST
सार

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर पर भारी फोर्स के बीच बिजली विभाग ने स्मार्ट मीटर लगाया। इससे पहले डीएम-एसपी के नेतृत्व में अभियान के दौरान 49 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इसमें 1.30 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया।

विज्ञापन
Police reached SP MP Barq house: Electricity meter installed at the house amid tight security
संभल सांसद बर्क के घर के बाहर स्मार्ट मीटर लगाते कर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर मंगलवार को स्मार्ट मीटर लगाने के लिए फोर्स के साथ अधिकारी पहुंचे। एएसपी ने बताया कि एहतियाती तौर पर फोर्स को लगाया गया है। पुराना मीटर हटा कर स्मार्ट मीटर लगाया गया है। शहर एसडीओ संतोष त्रिपाठी ने बताया कि केबल खींचने और स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम दीपासराय में किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसी क्रम में सांसद के आवास पर मीटर बदला गया है। सांसद के आवास पर लगे मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं पकड़ी गई है। आसपास के घरों में भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। एसडीओ ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली चोरी के मामले आसानी से पकड़े जा सकेंगे।
विज्ञापन




कोई छेड़छाड़ नहीं की जा सकेगी। बताया कि 100 से ज्यादा घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। केबल भी खींची गई है। मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में सांसद नामजद आरोपी बनाए गए हैं। भीड़ को भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। इस कार्रवाई के बाद से लगातार पुलिस प्रशासन का शिकंजा सांसद पर कसता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले डीएम और एसपी के नेतृत्व में शनिवार को बिजली विभाग की टीम ने नखासा तिराहा, खग्गू सराय, रायसत्ती रोड और दीपा सराय में 49 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। इसमें चार मस्जिद और एक मदरसा भी शामिल है। बिजली विभाग ने 1.30 करोड़ रुपये की जुर्माना रिपोर्ट बनाई है।

जो बिजली चोरी के आरोपियों से वसूली की जाएगी। डीएम ने बताया कि संभल शहर में सबसे ज्यादा लाइनलॉस इन्हीं इलाकों में होता है। हर महीने करोड़ों रुपये की बिजली चोरी की जाती है। इसलिए यह कार्रवाई सुबह की गई थी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि चेकिंग के दौरान 200 से ज्यादा कटिया कनेक्शन थे लेकिन कार्रवाई शुरू होते ही लोगों ने केबल हटा दिए या काट दिए। इसकी भी जांच कराई जाएगी। 

इन मस्जिदों में पकड़ी बिजली चोरी

  • नखासा मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसमें 12.25 लाख रुपये का जुर्माना बनाया गया है। इस मस्जिद में पंखे और एसी लगे हुए थे। गर्म पानी करने की व्यवस्था थी।
  • दीपा सराय में निहारियो वाली मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसमें 4.28 लाख रुपये का जुर्मान लगाया गया है।
  • नखासा इलाके की गंज वाली मस्जिद में बिजली चोरी पकड़ी गई है। इसमें 8.24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
  • दीपा सराय में स्थित मोहम्मदी वाली मस्जिद में बिजली करने के मामले में 4.07 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
  • खग्गू सराय मदरसे में 9.2 किलोवाट भार की बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिजली विभाग ने 9.41 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed