फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police put up notices on the houses of five rioters, property will be confiscated

Sambhal News: पांच उपद्रवियों के घर पर पुलिस ने नोटिस लगाया, होगी कुर्की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Police put up notices on the houses of five rioters, property will be confiscated
संभल। नखासा थाना पुलिस ने हिंदूपुरा खेड़ा निवासी समद, खग्गू सराय निवासी अता, फैजान उर्फ पिल्लू, राहिल और शारिक के घर पर बीएनएसएस की धारा 84 के तहत नोटिस चस्पा किए हैं। आरोपियों के घर के बाहर मुनादी भी कराई गई है। यदि यह आरोपी अदालत में हाजिर नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

असमोली सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि आरोपियों की पहचान वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई थी। घटना के बाद से भागे हुए हैं। इसी क्रम में कुर्की से पहले की कार्रवाई की गई है। यदि तय समय में आरोपी अदालत में हाजिर नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल हुआ था। इसमें पांच लोगों की जान गई थी। 29 लोग घायल हुए थे। इसके बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में भी बवाल किया गया था। पुलिसकर्मियाें की बाइकों को फूंक दिया था। इसी घटना में यह सभी पांच आरोपी प्रकाश में आए थे। पुलिस ने गिरफ्तारी का प्रयास किया लेकिन आरोपी घटना के बाद से ही शहर छोड़कर भागे हुए हैं। इसी क्रम में अब नोटिस जारी कर अदालत ने हाजिर होने का आदेश किया है। यदि आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो कुर्की की कार्रवाई होनी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed