फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police posts have been set up in the areas from where the crowds came during the riots.

Sambhal News: बवाल के दौरान जिन इलाके से आई थी भीड़, वहां बना दीं हैं पुलिस चौकियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Police posts have been set up in the areas from where the crowds came during the riots.
संभल। 24 नवंबर 2024 को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जो बवाल हुआ था। उस बवाल में शामिल भीड़ कहां-कहां से आई थी। इसका अंदाजा पुलिस को बवाल के बाद लगा था। इससे ही अधिकारी चेत गए थे। इसके बाद ही शहर के उन इलाके में पुलिस चौकियां निर्माण करने का निर्णय लिया गया था। जहां से भीड़ जामा मस्जिद तक पहुंची।
विज्ञापन

हिंदूपुरा खेड़ा इलाके में अधिकारियों के साथ फोर्स पर हमला किया गया था। इस इलाके से भी काफी संख्या में लोग जामा मस्जिद तक पहुंचे थे। करीब दो किलोमीटर दूर पैदल चलकर भीड़ पहुंची और पुलिस को भनक तक नहीं हुई थी। क्याेंकि रास्ते में पुलिस का कोई चेकपोस्ट भी नहीं था। जिससे भीड़ को जामा मस्जिद से पहले ही रोका जा सकता। इसी तरह दीपा सराय इलाके में भी भीड़ एकत्र हो गई थी।
विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि भीड़ जिन इलाके से जामा मस्जिद तक पहुंची। वहां पुलिस चौकी बनाई गई हैं। जिससे पूरी तरह निगरानी की जा सके और भविष्य में भीड़ बवाल न कर सके। सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण जामा मस्जिद के नजदीक ही किया गया है। इस पुलिस चौकी में एटीएस की अस्थाई यूनिट भी बनाई है और पुलिस का जिला कंट्रोल रूम भी यहीं से संचालित हो रहा है। अतिरिक्त फोर्स भी इस पुलिस चौकी में रहती है। एसपी ने बताया कि शहर में सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जाती है। जिससे शहर की हर गतिविधि की जानकारी पुलिस को रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed