फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police could not find the accused who tied two youths to a pole and beat them

Sambhal News: दो युवकाें को खंभे से बांधकर पीटने वाले आरोपियों को नहीं तलाश पाई पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Police could not find the accused who tied two youths to a pole and beat them
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बढ़ई वाली बस्ती में दो दलित युवकों को खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटने वाले आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जो नामजद आरोपी हैं वह भागे हुए हैं। अज्ञात की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर भीड़ की पिटाई से घायल हुए दोनों युवकों का उपचार चल रहा है। शरीर में कई जगह गंभीर चोट लगी है।
विज्ञापन

घटना 22 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। इसमें गांव नाहरठेर निवासी सुंदर अपने भाई अमित के साले कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव नांगल निवासी शनी के साथ बाइक से जा रहा था। सुंदर की मां सुनीता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि उनका बेटा और दूसरे बेटे का साला कांवड़यात्रा देखने के लिए निकले थे। इसी दौरान भीड़ ने चोर होने का शोर मचाते हुए पकड़ लिया था। पूछताछ के दौरान जाति की जानकारी ली और दलित होने की जानकारी के बाद भीड़ टूट पड़ी। खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा। जिसमें शरीर से खून बहने लगा था। किसी तरह जान बची तो रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार का कहना है कि घटना के चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज हो सकी लेकिन अब आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि बढ़ई वाली बस्ती के नंदकिशोर, भारत, डब्बू, भूरा, श्रीराम के बेटे को नामजद आरोपी बनाया गया है। 10-12 अज्ञात आरोपी हैं। उनकी पहचान वीडियो के माध्यम से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000

युवकों को पीटने के दौरान एक और वीडियो सामने आया, पुलिसकर्मी बचाता दिखा


दलित युवकों की खंभे से बांधकर पिटाई जिस समय भीड़ ने की है। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दी थी। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे और भीड़ से दोनों युवकों को किसी तरह छुड़वाया था। अब सवाल उठता है कि मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिसकर्मियों ने हिरासत में क्यों नहीं लिया। इस वीडियो में पुलिसकर्मी मौजूद होने के बाद कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया। इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed