फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police caught firearms factory, accused sent to jail

पुलिस ने तमंचे की फैक्टरी पकड़ी, आरोपी भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Police caught firearms factory, accused sent to jail
संभल। हजरतनगर गढ़ी पुलिस ने तमंचे की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से सात तमंचे बने हुए और एक बंदूक बरामद की है। पुलिस को तीन अधबने तमंचे भी मिले हैं। मौके से एक आरोपी पकड़ा गया है, जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चलते पुलिस सतर्क है। यही वजह है कि पुलिस सघन चेकिंग में लगी है और जगह-जगह अपराध के मामले में आ रहे हैं। बुधवार को हजरतनगर गढ़ी थाना पुलिस को सूचना मिली कि रहटोल के जंगल में अवैध शस्त्रों का निर्माण किया जा रहा है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने थाना प्रभारी चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व में मुखबिर के बताए स्थान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान सोमपाल के खेत में बने खड़हर में नखासा थाना क्षेत्र के हिसामपुर निवासी यामीन को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से बंदूक, चार तमंचे 315 बोर और तीन तमंचे 12 बोर के, एक तीन तमंचे अधबने और दो कारतूस कब्जे में लिए। आरोप है कि यामीन तमंचों का निर्माण और मरम्मत करने में लगा हुआ था। इसके अलावा पुलिस ने आयुध निर्माण के उपकरण भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed