फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   police arrest two corona suspected

संभल में दो लोग कोरोना संदिग्ध पुलिस की मदद से पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
police arrest two corona suspected
संभल में आर्य समाज रोड पर स्थित निजी अस्पताल में कोरोना आंशकितों को पकड़ने के लिए मौके पर डाक्टर ? - फोटो : SAMBHAL
संभल। कोतवाली क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के पास दो लोग कोरोना संदिग्ध पहुंच गए। चिकित्सक ने उपचार करने से मना किया तो चिकित्सक से अभद्रता की गई। चिकित्सक ने पुलिस को सूचना दी तो संदिग्ध भागने लगे। पुलिस की मदद से दोनों लोगों को पकड़ा गया है। जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। अब कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। जिसके बाद ही अगली कार्रवाई होगी। इस कार्रवाई के लिए दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के सैफखां सराय निवासी दो लोग आर्य समाज मार्ग स्थित एक निजी चिकित्सक के पास उपचार कराने के लिए पहुंचे थे। दोनों ही लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण मालूम हुए तो चिकित्सक ने उपचार करने से मना कर दिया और जिला अस्पताल जाने की हिदायत दी। जिस पर दोनों लोग चिकित्सक पर भड़क गए और अभद्रता करने लगे। चिकित्सक ने कोरोना मरीज होने की जानकारी यूपी 112 पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसकी सूचना होते ही कोतवाली संभल और नखासा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पोंस टीम को अवगत कराया और एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों लोगों को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां कोरोना जांच के लिए नमूूने लिए गए हैं। साथ ही क्वारंटीन कर दिया है। कोरोना संदिग्ध मिलने पर इलाके में हड़कंप मचा रहा। लोग एक दूसरे से चर्चा करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. जुहेब करीम ने बताया कि कोरोना संदिग्ध होने की जानकारी मिली थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ले आई है। नमूने लिए जा रहे हैं। अस्पताल में ही क्वारंटीन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed