{"_id":"65d3ca1073e8e9f9fa0f6df8","slug":"pm-modi-is-the-true-son-of-mother-india-sadhguru-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-107980-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत मां के सच्चे सपूत हैं पीएम मोदी : सद्गुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत मां के सच्चे सपूत हैं पीएम मोदी : सद्गुरु
विज्ञापन
संभल। वृंदावन के श्री आनंदम धाम के सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज ने प्रधानमंत्री को भारत मां का सच्चा सपूत कहकर संबोधित किया। कहा कि वह सनातन के लिए काम कर रहे हैं।
ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल होने आए सद्गुरु ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किया जाना गौरव की बात है। देशभर में यह खुशी का विषय है। कलियुग में जिस धरा पर भगवान कल्कि अवतरित होंगे वहां पहले ही धाम का निर्माण आचार्य प्रमोद कृष्णम के प्रयास से होने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन कर इस पुण्य के काम को शुरू किया है।
इस शिलान्यास के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत शामिल हुए। बताया कि उन्होंने 2.5 करोड़ बार जिस माला को जपा है, वह माला प्रधानमंत्री को दी। कहा कि वह धर्म के लिए सच्चे मन से लगे हुए हैं। मालूम हो सद्गुरु ऋतेश्वर जी महाराज देशभर में जगह-जगह मंदिर स्थापित कराते रहते हैं। इसके अलावा धार्मिक व आध्यात्मिक जानकारी देने के लिए देश ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्ध हैं। वे कई देशों का दौरा कर चुके हैं।