फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   permit, khanan

...तो पुलिस दे रही पशु तस्करी का परमिट!

Mon, 03 Oct 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो संभल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो संभल Updated Mon, 03 Oct 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
permit, khanan
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
प्रदेश सरकार ने भले ही पशुओं की तस्करी व गोवध पर रोक लगा रखी हो लेकिन पुलिस की सांठगांठ से गोवंशीय पशुओं की तस्करी का खेल जिले में खूब चल रहा है। इसके लिए पुलिस दूसरे थानों की पुलिस के लिए पशु ले जोन वालों को बाकायदा पर्चे लिखकर दे रही है, ताकि उसे आगे की पुलिस न पकड़े। 
विज्ञापन


कुढ़ फतेहगढ़  थाना पुलिस ने एक ग्रामीण को दो बैलों के साथ पकड़ा है। तो बैल ले जा रहे व्यक्ति ने तत्काल जिले की ही एक कोतवाली की मोहर लिखा कागज दिखा दिया। जिसमें लिखा था कि यह खेती के लिए दो बैल ले जा रहे हैं। जूनावई की बाजार रहे हैं। जिसका मतलब था कि इन्हें रोका न जाए।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता  अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। बैल ले जा रहा ग्रामीण दियौराखास निवासी  अनेकपाल सिंह था, जो शनिवार की शाम ग्राम रतनपुर के पास पिकअप  वाहन में दो बैलो को मारपीट कर भर रहा था। जिसकी सूचना किसी ग्रामीण ने  पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण को पिकअप वाहन के साथ  थाने ले आई। हालांकि कोतवाली पुलिस ने पर्चे पर किसी अन्य का नाम बैल ले जाने वाले के रूप में लिखा था।  पुलिस  ने अनेकपाल के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को शक है कि फर्जी मोहर बनवाकर पर्ची लिख ली गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed