फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People's hopes buried in a pile of applications

Sambhal News: आवेदनों के ढेर में दबीं लोगों की उम्मीदें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
People's hopes buried in a pile of applications
नगर पालिका में रखीं जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की फाइलें। संवाद
संभल। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कोई दस, बीस दिन तो कोई दो साल से पालिका के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उन्हें प्रमाणपत्र नहीं मिल रहा। आंकड़े के मुताबिक पालिका में करीब 800 फाइलें लंबित हैं। इनमें कुछ फाइलें जांच के लिए जानी हैं तो कुछ में अधिकारियों के हस्ताक्षर होने बाकी हैं। समस्या को लेकर लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई है। वहीं एसडीएम का कहना है कि इस मामले को दिखवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हर एक दिन करीब 50 लोग पहुंच जाते हैं। आवेदन के साथ तमाम दस्तावेज लगाकर फाइल तैयार की जाती है लेकिन प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए इस समय लोग परेशान हैं। मंगलवार को भी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र वाले कक्ष में सैकड़ों फाइलें रखी दिखीं। इनमें जन्म प्रमाण पत्र की करीब 550 और मृत्यु प्रमाण पत्र की लगभग 250 फाइलें होना बताया गया।
विज्ञापन

कई लोग प्रमाण पत्र के बारे में कर्मचारी से जानकारी ले रहे थे। किसी को कुछ तो किसी को कुछ बताया जा रहा था। लोगों का कहना रहा कि प्रमाण पत्र के लिए सारे दस्तावेज लगाकर फाइलें दे दी गईं लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सका। जिस कारण उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल, अगर फाइलों को जांच के लिए भेजने और अधिकारियों के हस्ताक्षर कराने के कार्य में तेजी आएगी तो लोगों को बार-बार नगर पालिका के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed