फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People troubled by the mess demonstrated in Ward 2 of Babrala

बबराला के वार्ड दो में गंदगी से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
People troubled by the mess demonstrated in Ward 2 of Babrala
नगर पंचायत बबराला के वार्ड दो में फैली गंदगी के विरोध में सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने स्वयं ही झाडू़ और फावड़ा लेकर साफ-सफाई भी की।
विज्ञापन

बबराला के मोहल्ला कल्लू नगला के वार्ड नंबर दो निवासी प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वार्ड में स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न तो ईओ और चेयरमैन आती हैं और न ही सफाई कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचता है। गलियां और नालियों में गंदगी भरी हैं। कीचड़ की वजह से रास्ते से निकलना दूभर हो रहा है। ऐसे में बीमारियां फैलने का डर भी बना हुआ है। कई बार गंदगी को लेकर शिकायत की गई है। नगर पंचायत से आश्वासन तो मिलता है लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता है।
विज्ञापन

इसके बाद प्रदर्शन कर महिलाएं नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गईं। यहां भी ईओ और चेयरमैन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मोहल्ला कल्लू नगला में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी तैनात है। यदि कर्मचारी सफाई का कार्य नियमित रूप से नहीं कर रहे हैं तो मैं स्वयं इसका संज्ञान लेकर सफाई व्यवस्था कराऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुषमा यादव, चेयरमैन नगर पंचायत, बबराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed