फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   People said, they were imprisoned in their homes after hearing the sound of firing.

Sambhal News: लोग बोले, फायरिंग की आवाज सुन घरों में हो गए थे कैद

Tue, 26 Nov 2024 06:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 26 Nov 2024 06:47 AM IST
विज्ञापन
People said, they were imprisoned in their homes after hearing the sound of firing.
संभल। सुबह के समय धीरे-धीरे भीड़ बढ़ी तो माहौल तनावपूर्ण होने लगा। कुछ देर बाद पथराव की आवाज आने लगी। पथराव के बाद फायरिंग भी शुरू हो गई, जिसके बाद सभी लोग घरों में कैद हो गए। यह कहना है जामा मस्जिद के आसपास के मकान स्वामियों और दुकानदारों का।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के आसपास हिंदू और मुस्लिम मिश्रित आबादी है। बवाल के गवाह कुछ लोगों ने बताया कि पुलिस तो सुबह साढ़े छह बजे से ही एकत्र होने लगी थी। भीड़ करीब आठ बजे बढ़ी। इसके बाद ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। जब बवाल हुआ तो हम घर में छिप गए। पथराव और फायरिंग की आवाज 10 बजे तक सुनाई देती रही। इसी तरह एक दुकानदार ने बताया कि दुकान खोली ही थी कि नौजवानों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। उनका आक्रोश देखकर दुकान बंद कर चले गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed