फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   people become aggressive on police activities

पुलिस की नििष्क्रयता पर भड़के, विधायक का पुतला फूका

Tue, 23 Jan 2018 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गवां/रजपुरा/चंदौसी।
ब्यूरो अमर उजाला/गवां/रजपुरा/चंदौसी। Updated Tue, 23 Jan 2018 02:02 AM IST
विज्ञापन
people become aggressive on police activities
गवां में विधायक अजीत कुमार का पुतला फूंकते कस्बे के लोग। - फोटो : अमर उजाला
रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां में पुलिस की निष्क्रियता पर दूसरे दिन भी कस्बे के लोग भड़क उठे। मकान पर कब्जा करने की नीयत से घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट व आगजनी आदि करने के आरोपियों पर पुलिस ने दूसरे दिन भी कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन

दोपहर को आक्रोशित लोग फिर पुलिस चौकी गवां पहुंचे। यहां पुलिस का रवैया टालमटोल वाला रहा जिससे भड़के लोगों ने यहां दूसरे दिन भी पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भाजपा विधायक का पुतला फूंका। दो दिन में यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बाजार बंद करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गवां में रविवार की शाम करीब चार बजे मोलनपुर गांव के राजेंद्र सिंह आदि ने गवां की निरुपमा देवी के मकान पर अनधिकृत कब्जा करनी नीयत से हमला दिया था। आरोप है कि घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, महिलाओं से अभद्रता आदि करने के साथ- साथ घर में आग भी लगा दी थी। सबसे अहम बात यह थी कि यह सब पुलिस के सामने हुआ था, पुलिस सिर्फ तमाशाई की भूमिका में रही। जिससे लोगों में आक्रोश भड़क गया था और उन्होंने एकत्र होकर पुलिस चौकी में  हंगामा किया था, विधायक का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का आक्रोश देखकर पुलिस ने सात आरोपियों को नामजद करते बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था लेकिन पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपियों को गिरफ्तार के प्रति पूरी तरह निष्क्रिय दिखी जिसे देखकर सोमवार को एक बार फिर लोगों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि आरोपी राजेंद्र सिंह आदि भाजपा विधायक अजित कुमार राजू के समर्थक हैं, जिसके कारण पुलिस जानबूझ कर कार्रवाई नहीं कर रही है। आक्रोशित लोगों ने दूसरे दिन पुलिस चौकी गवां जाकर गिरफ्तारी के बाबत जानना चाहा, पुलिस ने टालमटोल करने वाले जवाब दिए तो वह भड़क गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ ही दूरी पर विधायक अजित कुमार राजू को पुतला फूंककर उनके खिलाफ भी नारेबाजी की। सीओ गुन्नौर सुदेश कुमार मौके पर पहुंचे लेकिन उनको समझाने की कोशिश नाकाम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच वहां अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय पहुंचे। विपिन शर्मा व तरुण प्रताप सिंह आदि स्थानीय गणमान्य नागरिक भी मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों से बातचीत की गई। जिसमें लोगों ने आरोप लगाया कि विधायक के दबाव में पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है, जबकि उन्होंने दिन दहाड़े एक घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, आगजनी की है। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया तो आक्रोशित लोग गिरफ्तारी के लिए दो दिन का अल्टीमेटम देकर घरों को गए। चेतावनी दी गई कि दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो गवां का बाजार बंद कर दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed