{"_id":"6775a4e6bbc33ccf38071824","slug":"people-are-not-getting-aadhaar-card-they-are-getting-tokens-of-date-one-month-later-sambhal-news-c-204-1-chn1002-116469-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: आधार कार्ड नहीं, लोगों को मिल रहा एक माह बाद की तारीख का टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: आधार कार्ड नहीं, लोगों को मिल रहा एक माह बाद की तारीख का टोकन
Thu, 02 Jan 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी के बैंक रोड स्थित उपडाकघर में आधार कार्ड बनवाने को लेकर लगीं महिलाओं की लाइन- संवाद
चंदौसी (संभल)।
बैंक रोड स्थित उप डाकघर में बुधवार सुबह आधार बनवाने और उसमें संशोधित कराने पहुंच रहे लोगों को टोकन वितरित किए गए, जिसमें फरवरी की तारीख दी गई है। वहीं, टोकन लेने के लिए बुधवार सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। कई बार लोगों के में धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस की मौजूदगी में 1200 लोगों को टोकन दिए गए।
आधार कार्ड संशोधित कराने और नए बनवाने वाले लोगों की परेशानी कम नहीं हो रही है। आधार संबंधित कार्य के लिए लोग बैंक और डाकघरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक बंद पड़े आधार सेंटरों को चालू नहीं करा पाया है। ऐसे में जिन स्थानों पर आधार संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। वहां, रोजाना सुबह से ही लोगों की भीड़ लग जाती है।
कतार में लगे लोग अपनी बारी का इंतजार करते है। वहीं इस बीच कई बार लोगों में धक्का-मुक्की भी होती है। हालांकि, लोगों की परेशानी कम करने के लिए लोगों को आधार सेंटरों पर टोकन व्यवस्था लागू किया गया। अब लोगों को टोकन मिल रहे है, जिसमें उन्हें एक से दो महीने आने की तारीख दी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार काे चंदौसी के बैंक रोड स्थित उप डाकघर में टोकन वितरण किए गए। जैसे ही लोगों को टोकन वितरण होने की जानकारी हुई तो डाकघर के सामने भीड़ लगनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में एक हजार से अधिक लोग टोकन लेने पहुंच गए। किसी को आधार कार्ड बनवाना तो किसी को संशोधित कराना था। भीड़ की वजह से लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का मुक्की होने लगी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवस्था संभाली। इसके बाद टोकन का वितरण शुरू किया गया।
विज्ञापन
1200 लोगों में टोकन वितरण किए गए। इन्हें फरवरी तक की डेट आधार संबंधित कार्य कराने के लिए दी गई है। उन्होंने बताया कि एक दिन में सिर्फ 25 लोगों के आधार संबंधित कार्य होते हैं। - रेखा रानी, पोस्टमास्टर