फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   pcs ofiicer charged for taking bribe

पीसीएस अफसर पर घूस लेने का आरोप

Mon, 11 Jun 2018 01:16 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Mon, 11 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
pcs ofiicer charged for taking bribe
demo pic
जिले के एक पीसीएस अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। पीसीएस अधिकारी की पत्नी के खातों में ढाई लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। जबकि पीसीएस अधिकारी पर एक लाख रुपये नकद लिए जाने का आरोप है। ग्राम पंचायत चुनाव से जुड़ी एक याचिका के निष्पक्ष निस्तारण के नाम पर  कुल साढ़े तीन लाख रुपये लिए जाने के आरोप की शिकायत संभल के जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन


यह शिकायत गुन्नौर तहसील के निवासी व्यक्ति ने जिलाधिकारी को शपथ पत्र देकर की है। जिलाधिकारी ने शिकायत पर जांच की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर जांच में आरोपों की पुष्टि हुई तो प्रकरण शासन को संदर्भित कर दिया जाएगा।   
विज्ञापन


जिले के गुन्नौर तहसील के गांव मेहुआ हसनगंज निवासी सोपाली ने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह को शिकायती पत्र के साथ शपथ पत्र दिया है। इसमें तत्कालीन उप जिलाधिकारी पर साढ़े तीन लाख रुपये लेने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वर्ष 2015 में हुए ग्राम प्रधान पद के चुनाव में उसकी पत्नी रामवती प्रत्याशी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना में गड़बड़ी हुई। इस पर पुनर्मतगणना कराई गई। सोपाली का कहना है कि मतगणना में अलग अलग गणना आई। इस मामले में तत्कालीन एसडीएम से उसने शिकायत की और पुनर्मतगणना की याचिका के निष्पक्ष निस्तारण की मांग की। जिस पर एसडीएम ने उनसे रुपये मांगे।

आरोप है कि तत्कालीन एसडीएम जो उस समय पंचायत चुनाव में निर्वाचन अधिकारी थे को 3.5 लाख रुपये दिए। इनमें अलग-अलग तारीखों में बतौर सुविधा शुल्क उसने 50 हजार रुपये पत्नी के खाते में डाले। आरोप है कि एक लाख रुपये नकद पीसीएस अधिकारी को दिए गए।

इसके अलावा फिर से एक लाख रुपये पीसीएस अधिकारी की पत्नी के खाते में दिए गए थे। इसके बाद सोपाली के पुत्र धर्मवीर की ओर से एक लाख रुपये पीसीएस अधिकारी की पत्नी के खाते में डाले गए थे। इस तरह से यह साढ़े तीन लाख रुपये गए।


सोपाली ने अपने शिकायती पत्र के साथ एक शपथ पत्र सौंपा है जिसमें उन खाता नंबरों का भी उल्लेख है जिनमें धनराशि भेजी गई है। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रकरण उनके संज्ञान में है। वह जांच कराएंगे। जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी। जांच के निष्कर्ष के आधार पर मामला शासन को संदर्भित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed