फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Patients received thick blankets and heaters.

Sambhal News: मरीजों को मिला मोटा कंबल, हीटर भी लगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Patients received thick blankets and heaters.
संभल जिला अस्पताल में मरीज को दिया गया कंबल और लगाया हीटर।संवाद
संभल। जिला अस्पताल प्रशासन ने भर्ती मरीजों व तीमारदारों को ठंड से बचाने की कवायद शुरू की है। मंगलवार को अमर उजाला ने ठंड से बचाव के इंतजाम न होने के मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद चेते जिला अस्पताल प्रबंधन ने भर्ती मरीजों को मोटे गर्म कंबल मुहैया कराए। साथ ही, हीटर भी लगवाए, ताकि तीमारदारों को भी ठंड से बचाया जा सकें।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल के वार्डों में भर्ती मरीजों के बेड पर लाल रंग के हल्के कंबल की जगह, मोटे गर्म कंबल रखे मिले। इतना ही नहीं, हीटर भी लगवाए गए। मरीज ठंड से बचाव के लिए अचानक दुरुस्त हुई इस व्यवस्था पर मरीज राजू ने खुशी जताते हुए इसके लिए अमर उजाला को धन्यवाद दिया। बताया कि आज सबको मोटा कंबल मिला है। जिला अस्पताल की हेल्प डेस्क प्रबंधक पारुल गुप्ता ने बताया कि स्टाफ को सख्त हिदायत दी गई है कि मरीजों को कंबल देेने में कोताही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed