फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Passengers are getting upset due to the election of contracted buses

Sambhal News: अनुबंधित बसों के चुनाव में जाने से यात्री हो रहे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Passengers are getting upset due to the election of contracted buses
चंदौसी। रोडवेज बस स्टैंड से 30 अनुबंधित बसें संचालित होती है। इनमें से 15 बसों को निकाय चुनाव में ड्यूटी पर लगा दिया है। इसके कारण बस स्टैंड पर बसों की कमी हो गई है। यात्रियों को घंटों इंतजार करने के बाद भी बसों में सीट नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

जिले में चार मई को निकाय के लिए मतदान होना है। इसके लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए प्रशासन ने निजी वाहन और रोडवेज बसों का अधिग्रहण किया है। रोडवेज बस स्टैंड से चंदौसी से मुरादाबाद और बदायूं की ओर 30 बसें संचालित होती है। चुनाव में मतदान के लिए प्रशासन ने 30 में 15 बसों का अधिग्रहण कर लिया। इसके कारण मंगलवार को रोडवेज स्टैंड पर यात्रियों को समय पर बस नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे बस स्टैंड पर सैकड़ों की संख्या में यात्री खड़े थे, लेकिन बसें नहीं थी। इन यात्रियों को मुरादाबाद, बिलारी, बिसौली, बदायूं, दिल्ली, हल्द्वानी, मेरठ आदि स्थानों पर जाना था। बस नहीं होने से यात्रियों को काफी देर तक खड़े होकर इंतजार करना पड़ा। करीब डेढ़ बजे जब बस स्टैंड पर बस आई तो यात्री बस में चढ़ने पर टूट पड़े और कुछ ही मिनटों में बस यात्रियों से भर गई। जरूरी कार्य होने पर यात्रियों को बस में खड़े होकर भी यात्रा करनी पड़ी। निकाय चुनाव को लेकर अभी पांच मई तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed