फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Parents wandered with children for Aadhar card on Bahjoi BRC

बहजोई बीआरसी पर आधार कार्ड के लिए बच्चों संग भटके अभिभावक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Parents wandered with children for Aadhar card on Bahjoi BRC
बहजोई। परिषदीय विद्यालयों में दाखिले के लिए आधार कार्ड बनवाने को अभिभावक बच्चों के साथ बीआरसी केंद्र पर भटक रहे हैं। कोई सात दिन से तो कोई अभिभावक चार दिन से बीआरसी के चक्कर काट रहा है। बावजूद इसके विद्यालय में दाखिले के लिए उसके बच्चे का आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। यह हाल तब है जबकि विकासखंड बहजोई का ब्लाक संसाधन केंद्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दफ्तर परिसर में ही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे से आधार कार्ड बनवाने के लिए बच्चों को साथ लेकर अभिभावकों का बीआरसी पर पहुंचना प्रारंभ हो गया। देखते ही देखते खासी संख्या में अभिभावक बीआरसी पर एकत्र हो गए। बीआरसी पर आधार कार्ड बनाने को लेकर अभिभावकों की ओर से जानकारी ली गई, लेकिन अभिभावकों को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी बीआरसी पर आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई, तो दोपहर में अभिभावक भड़क गए। अभिभावकों में राजपाल सिंह का कहना था कि बीते सात दिन से बच्चों के आधार कार्ड बनवाने को बीआरसी केंद्र पर आ रहे हैं, लेकिन आधार कार्ड नहीं बन सका। वहीं महीपाल, जितेंद्र कुमार, हसरती व छोटी का कहना था कि चार दिन हो गए। बीआरसी के चक्कर काटते-काटते। बच्चों के आधार कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। अब भी बीआरसी पर आधार कार्ड बनाने वाला कोई भी स्टाफ नहीं है। इससे सरकारी स्कूल में बच्चों के दाखिले में दिक्कत आ रही है। खंड शिक्षा अधिकारी मुंशी लाल पटेल का कहना रहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए नामित किया गया एक कर्मचारी अवकाश पर था और दूसरा कर्मचारी विभाग के काम से गया हुआ था। दोपहर बाद कर्मचारी के आने के बाद आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed