फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panic spread due to sighting of wild animals, forest department team arrived

Sambhal News: जंगली जानवर दिखने से फैली दहशत, पहुंची वन विभाग की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Panic spread due to sighting of wild animals, forest department team arrived
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सिरसानाल के जंगल में जंगली जानवर दिखने के बाद किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और जंगली जानवर को ट्रैक किया। पंजों के निशान मिले हैं लेकिन साफ नहीं हैं। खेत में पिंजरा लगाकर बकरी बंद की गई है और तीन कैमरे भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन

गांव सिरसानाल के जंगल में नहर के पानी से फसलों की सिंचाई को लेकर नाली निर्माण होना है। इसके लिए मंगलवार को सर्वे किया जा रहा था। सिंचाई विभाग की टीम नाली बनाने के लिए किसान गजेंद्र खेत में नापतोल करने के लिए पहुंची। वहां किसान भी मौजूद थे। सुबह करीब 11 बजे सरसों की फसल से निकलकर जंगली जानवर गजेंद्र के खेत में खड़ी गन्ने की फसल में घुस गया। जंगली जानवर को देखकर किसानों में खलबली मच गई। जंगली जानवर की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। दहशत के माहौल के बीच ग्रामीणों ने निजी ड्रोन कैमरा उड़ाया ताकि जंगली जानवर को देखा जा सके। काफी देर तक गन्ने की फसल के ऊपर ड्रोन कैमरा उड़ता रहा।
विज्ञापन

जंगली जानवर दिखने की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी संभल मनोज कुमार टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने किसानों से जानकारी लेकर जंगली जानवर को ट्रैक किया। मौके पर जंगली जानवर के पंजों के निशान भी मिले। वन क्षेत्राधिकारी संभल मनोज कुमार ने बताया कि जंगली जानवर देखे जाने के बाद उसे ट्रैक किया गया लेकिन सामने नहीं आया। जो पंजों के निशान मिले हैं, वह साफ नहीं हैं। जंगली जानवर के लिए पिंजरा लगाकर उसमें बकरी बंद की है ताकि उसकी सुगंध से जंगली जानवर आ जाए। निगरानी के लिए तीन कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed