फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panchayat secretary found absent in inspection suspended

निरीक्षण में अनुपस्थित मिले पंचायत सचिव को किया निलंबित,

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary found absent in inspection suspended
चंदौसी। पवांसा ब्लाक की ग्राम पंचायत कैलादेवी में वृहृद गो आश्रय स्थल के निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने और ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम मनीष बंसल ने पंचायत सचिव को राजीव कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा ग्राम प्रधानों से रुपये मांगने की शिकायत पर एक तकनीकी सहायक एवं एक रोजगार सेवक को कार्यालय से संबद्ध कर दिया है तथा उनके खिलाफ जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लाक क्षेत्र में वृहृद गो आश्रय स्थल का डीएम मनीष बंसल ने तीन मई को औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव राजीव कुमार अनुपस्थित रहे थे। पंचायत सचिव के अनुपस्थित रहने के कारण अभिलेखों का सत्यापन नहीं हो पाया था। ग्रामीणों ने शिकायत की थी, कि सचिव पिछले डेढ़ माह से गांव में नहीं आए है। इससे गांव के विकास कार्यो पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। डीएम ने डीपीआरओ को पंचायत सचिव को निलंबित करने के आदेश दिये हैं। साथ ही गो आश्रय स्थल में भूसे का भंडारण करने, हरे चारे की व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हहै। पशुओं के गोबर से गहरा वर्मी कंपोस्ट, छोटे पशुओं को अलग से हरी चरही देने, आश्रय स्थल में खराब पड़ी लाइटों को ठीक कराने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन

चंदौसी। गुन्नौर ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नूरपुर के प्रधान मनोज कुमार ने डीएम से नौ मई को शिकायत की थी। बताया था कि तकनीकी सहायक विनोद यादव ने एमबी तैयार करने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की है। दस हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से खाते में ट्रांसफर कराये है। पैसे मिलने के बाद ही काम करने की बात कही है। इस मामले में डीएम मनीष बंसल ने तकनीकी सहायक विनोद कुमार को गुन्नौर ब्लाक से हटाकर अभिकरण कार्यालय से संबद्ध किया है। साथ ही उपायुक्त स्वत: रोजगार और सहायक अभियंता डीआरडीए को मामले की जांच कर एक सप्ताह में सीडीओ को रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि अनुपस्थित रहने व अन्य शिकायत पर एक पंचायत सचिव को निलंबित किया गया है। ग्राम प्रधानों की शिकायत पर एक रोजगार सेवक एवं एक तकनीकी सहायक को अन्य कार्यालय से संबद्ध कर जांच बैठाई गई है। क्योंकि दोनों पर पैसे मांगने का आरोप है। काम में लापरवाही और वित्तीय अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed