फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panchayat got married, married, youth killed by consuming poison

पंचायत ने शादीशुदा की करा दी शादी,युवक ने जहर खाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Panchayat got married, married, youth killed by consuming poison
संभल। प्रेमिका से मिलते समय पकड़े गए शादीशुदा युवक को ग्रामीणों ने पहले पुलिस के हवाले किया फिर पंचायत कर प्रेमिका से उसकी शादी करवा दी। अजीबो-गरीब परिस्थितियों से सामना होने पर युवक ने जहर खाकर जान दे दी। हालांकि मृतक के परिजनों ने पंचायत कराने वाले ग्रामीणों और प्रेमिका से पत्नी बनी युवती के परिवार पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर आगे की कार्रवाई करेंगे, फिलहाल मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।
विज्ञापन

घटनाक्रम संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली का है। मजदूरपेशा वसी अहमद (23) पुत्र वकील अहमद का शव रविवार की सुबह अपने घर के कमरे में पड़ा मिला। मुंह से झाग निकल रहे थे, जिससे जहर से उसकी मौत के संकेत मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

वसी अहमद के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले वसी की शादी हुई थी। वह एक बच्चे का पिता है लेकिन इस बीच उसका लगाव गांव की एक युवती से हो गया। गुरुवार की रात वसी उस युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इस बीच कुछ लोग एकत्रित हुए और वसी को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में ग्रामीणों ने पंचायत करके दोनों परिवारों में सुलह कराने का भरोसा दिया और वसी को हिरासत से मुक्त करवा लिया। शनिवार को पंचायत जोड़कर जबरन उसकी प्रेमिका के साथ शादी करवा दी। यह भी आरोप लगाया है कि बाद में उन्हीं ग्रामीणों और युवती के पिता ने उसे जहर दे दिया। बिगड़ी हालत में घर पहुंचे वसी अहमद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संभल के सीओ अरुण कुमार सिंह का कहना है कि पहली नजर में मामला खुदकुशी का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---
वसी अहमद के युवती के साथ पकड़े जाने पर युवती के घर वालों के विरोध पर कुछ ग्रामीणों ने मुझे जानकारी दिए बिना सुलह के लिए पंचायत की थी। युवती के घर वालों की मांग पर पुलिस कार्रवाई से बचने के डर से वसी के घर वालों ने उसकी दूसरी शादी पर हामी भरी थी। इसके बाद ही प्रेमिका से उसका निकाह करवाया गया। यह मामला खुदकुशी का है। वसी के घर वाले झूठा आरोप लगा रहे हैं।
- अतीक अहमद, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed