फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election

प्रधानी पद के दावेदार का रसगुल्ले बांटते हुए वीडियो वायरल, गांव आढौल का बताया जा रहा है वीडियो

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
panchayat election
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव आढौल में प्रधानी पद के दावेदार का रसगुल्ले घर-घर बांटते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दावेदार ग्रामीणों को आवाज देकर घर का गेट खुलवाता है और डिब्बा थमा रहा है। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और शुक्रवार को वायरल किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गुरुवार की रात दस बजे का बताया जा रहा है। इस वीडियो में गांव आढौल में एक प्रधानी पद का दावेदार रसगुल्लों के डिब्बे लेकर समर्थकों के साथ घूम रहा है और ग्रामीणों के मकान का दरवाजा आवाज देकर खुलवाता है और बाद में एक डिब्बा थमा देता है। जहां एक ओर पुलिस और प्रशासन मतदाताओं को लुभाने वाले दावेदारों पर कार्रवाई कर रही है वहीं दूसरी ओर दावेदार लुभाने से कतरा नहीं रहे हैं। दिन के उजाले में लुभाने की जगह अब रात के अंधेरे में लुभाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हयातनगर थाने के इंस्पेक्टर सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि वीडियो की जानकारी नहीं है। वीडियो मिलने पर जांच पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed