फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   panchayat election in sambhal

तो निर्दलीय विजेताओं की बिसात पर चुना जाएगा जिला पंचायत अध्यक्ष, रणनीति तैयार करने में जुटे दिग्गज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
panchayat election in sambhal
संभल। जिला पंचायत सदस्यों का परिणाम आ चुका है। भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर हुई है। दिग्गज भी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं। गुरुवार को इसका असर भी देखने को मिला। दिग्गज जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी तैयार करने में जुटे हैं। जिस दल के पास निर्दलीय समर्थन मिला वह दल अपना जिला पंचायत अध्यक्ष कुर्सी पर बैठा लेगा। भाजपा और सपा के पास 11-11 समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। सपा के पाले में चार प्रत्याशी वह हैं जो सपा से ताल्लुक रखते हैं।
विज्ञापन

दो प्रत्याशी फ्री वार्ड से चुनाव जीते हैं और सपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। सपा के दो बागी कार्यकर्ताओं ने चुनाव जीता है। अब सपा नेताओं का कहना है कि उन पर बगावत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। वह लोग भी सपा के साथ हैं। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए सपा का खेमा मजबूत है।
विज्ञापन

भाजपा भी निर्दलीय जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों से संपर्क बनाना शुरू कर रही है। क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी उसके हिस्से में जाएगी जो 18 जिला पंचायत सदस्यों की टीम बना लेगा। भाजपा और सपा के दो दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्य ही इस चुनाव में अब तक दावेदार माने जा रहे हैं। भाजपा के पूर्व एमएलसी और सपा के पूर्व विधायक के परिवार से दावेदार के मैदान में आने की चर्चा दबी जुबान से चल रही है। संभवता होना भी यही है। क्योंकि इन परिवारों की ओर से पहले ही रणनीति बनाए जाने की चर्चा आम है। अब देखना यह है कि जिला पंचायत अध्यक्ष किस दल का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed