फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Panchayat by-election: election of the post of Pradhan will be held on March 2 in 3 gram panchayats

पंचायत उपचुनाव: 3 ग्राम पंचायतों में 2 मार्च को होगा प्रधान पद का चुनाव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: election of the post of Pradhan will be held on March 2 in 3 gram panchayats
मुरादाबाद। ग्राम पंचायतों में उप चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। जिले की तीन ग्राम पंचायतों में होने वाले इस चुनाव के लिए 15 बूथ बनाए गए हैं। जहां दो मार्च को मतदान किया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को कलक्ट्रेट में सोमवार को मतदान से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में ग्राम पंचायत के प्रधान पद के तीन और सदस्य पद के 24 पद विभिन्न कारणों से रिक्त चल रहे हैं। इन पदों पर दो मार्च 2023 को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान और चार मार्च को मतगणना का कार्य होना है। ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 24 पदों में से 21 पदों पर एकल नामांकन के कारण संबंधित पदों पर नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। ग्राम पंचायत सदस्य पद के दो परों पर किसी ने भी नामांकन नहीं किया। जबकि एक ग्राम पंचायत सदस्य पद पर हुआ नामांकन पत्र जांच में कमियों के कारण खारिज हो गया। इसके चलते ग्राम पंचायत सदस्य के तीन पद अभी भी रिक्त रह गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के रिक्त प्रधान पद के तीन पदों के लिए 18 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें भगतपुर टांडा विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर मुस्तकम में प्रधान के रिक्त पद के लिए सर्वाधिक दस उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। यहां चार हजार से अधिक मतदाता दो मार्च को होने वाले मतदान के लिए बनाए गए नौ पोलिंग बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। ठाकुरद्वारा विकास खंड क्षेत्र की लौंगी खुर्द ग्राम पंचायत और छजलैट विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुर अब्दुलबारी में प्रधान के रिक्त पद के लिए चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। दोनों ही ग्राम पंचायतों में मतदान के लिए तीन-तीन पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण रिक्त हैं यह प्रधान पद
विकास खंड भगतपुर टांडा की ग्राम पंचायत बुढ़ानपुर मुस्तकम में महिला प्रधान का पद रिक्त है। इस पद को लेकर हाईकोर्ट में याचिका विचाराधीन है। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक उसमें पारित आदेश के अधीन निर्वाचन परिणाम होगा। मुरादाबाद विकास खंड की ग्राम पंचायत शाहपुर अब्दुल बारी की महिला प्रधान नजमा के निधन के कारण 21 सितंबर 2022 से सीट रिक्त है। इसके अलावा ठाकुरद्वारा ब्लाक की ग्राम प्रधान लौंगी खुर्द की महिला प्रधान नजमा खातून के निधन के कारण 26 सितंबर 2022 से यहां ग्राम पंचायत प्रधान पद रिक्त चल रहा है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed