फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   padmawati film ka virodh tej. funka putla

पद्मावती फिल्म का विरोध तेज, फूंका पुतला

Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Sat, 18 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
padmawati film ka virodh tej. funka putla
पवांसा में संजय लीला भंसाली का पुतला फूंकतीं महिलाएं। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
रानी पद्मावती पर बनी फिल्म पद्मावती का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी पवांसा के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता संजयलीला भंसाली और दीपिका पादुकोण के पुतला फूंका। नागरिकों से फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान किया गया। फिल्मी पर्दे पर महारानी पद्मावती की खूबसूरती और उनके जौहर के एहसास से पहले ही गुस्से और विरोध की ज्वाला भड़क गई है।
विज्ञापन


राजनीतिक से लेकर सामाजिक संगठन भी इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। हिंदू युवा वाहिनी पवांसा ने फिल्म के बहिष्कार को लेकर प्रदर्शन किया। फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली और दीपिका पादुकोण का पुतला फूंका। नारेबाजी कर फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाकाध्यक्ष देवांशु राघव ने कहा फिल्म में एक ड्रीम सीक्वेंस दिखाई जा रही है, जिसमें पद्मावती बनी दीपिका पादुकोण और अलाउद्दीन खिलजी बने रणवीर सिंह के बीच प्रेम-प्रसंग दिखाया जाएगा। इस दौरान प्रशांत राघव, सूरजा ठाकुर, शुभम राघव, पिंटू, अमन राघव, विवेक, भुवनेश राघव, विवेक राघव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म पद्मावती रिलीज होगी तो सुरक्षा की गारंटी नहीं : सुदर्शन चक्र
चंदौसी। विश्व हिंदू परिषद के सहप्रांत संगठन मंत्री सुदर्शन चक्र ने कहाकि निर्माता निर्देशक फिल्म पदमावती को रिलीज करना चाहते हैं तो करें, लेकिन सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होगी। क्योंकि यह मुगलकाल नहीं, 2017 है, बजरंग दल देश की बहन बेटियों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। फिल्म पदमावती का विरोध किया जाएगा। क्योंकि वीरांगना पदमावती देश की शान हैं।


शुक्रवार को रघुनाथ आश्रम में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में सुदर्शन चक्र ने कहाकि महापदमावती भारत का गौरव है, उन्होंने महिलाओं के सम्मान के लिए जौहर किया। बजरंग दल मां बहनों के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। शर्म आनी चाहिए, उन फिल्म कारों को जो इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। देश में अशांति फैला रहे हैं। सरकार को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए। सेंसर बोर्ड में भी ऐसे लोगों को नामित किया जाना चाहिए, जिन्हें भारतीय इतिहास की जानकारी हो। बजरंग दल देशभर में 19 नवंबर से 05 दिसंबर तक भर्ती अभियान चलाएगा। देश में 51 लाख धर्मयोद्धा तैयार किए जाएंगे जो देश की आंतरिक सुरक्षा, बहन बेटियों के सम्मान, इतिहास की रक्षा के लिए काम करेंगे।



संभल जिले में दस हजार युवाओं को भर्ती करने का लक्ष्य है। छह दिसंबर को बाबरी विध्वंस को 25 साल पूरे हो रहे हैं, इसलिए बजरंग दल देशभर में रजत जयंती के रूप में शौर्य दिवस मनाएगा। प्रत्येक जिले में महाआरती व हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसमें जिला संयोजक शेखर सक्सेना, नगर मीडिया प्रभारी शशांक वार्ष्णेय, गोरक्षा प्रमुख सचिन कौशिक, आकाश, ऋषि, मोहित, भोले ठाकुर व मातृशक्ति संयोजिका आदि शामिल रहे। अध्यक्षता दिवाकर व ब्रजगोपाल ने की, संचालन आचार्य ऋतुपर्ण ने किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed