फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Paddy procurement was only 14.2 percent in 45 days, millet procurement also slow

Sambhal News: 45 दिन में महज 14.2 फीसदी हुई धान खरीद, बाजरे की खरीद भी धीमी

Fri, 15 Nov 2024 03:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 15 Nov 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement was only 14.2 percent in 45 days, millet procurement also slow
चंदौसी (संभल)। एक अक्तूबर से शुरू हुई धान खरीद को 45 दिन हो चुके हैं, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर सन्नाटा पसरा है। जिले में 65000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष 9214 एमटी धान खरीदा गया है, जोकि की कुल खरीद का 14.2 फीसदी है। वहीं बाजरे की खरीद भी धीमी है। अभी तक 215 मीट्रिक टन बाजरा ही खरीदा गया है। जिले के 40 केंद्रों पर धान खरीद चल रही है। इन केंद्रों पर सिर्फ 17 फीसदी नमी वाला धान खरीदा जा रहा है। सरकारी नियमों की झंझटों से बचने और नकद भुगतान के लिए किसान आढ़तों की ओर रुख कर रहे हैं। केंद्रों पर किसानों की संख्या कम होने से अधिकारियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि क्रय केंद्र प्रभारी किसानों से लगातार संपर्क कर सरकारी केंद्रों पर धान बेचने के लिए जागरूक कर रहे हैं। इसके बाद भी मंडी में केंद्र प्रभारी किसानों के आने का इंतजार ही करते रहते हैं। शासन स्तर से शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के निर्देश हैं। ऐसे में अधिकारी किसी भी तरीके से लक्ष्य के आसपास पहुंचने की रणनीति बना रहे हैं। किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर सामान्य धान 2300 और ग्रेड ए वाला धान 2320 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जा रहा है। वहीं, आढ़तिये 1900 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल भाव में धान खरीद कर रहे हैं। इस वजह से किसानों को फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है, लेकिन रजिस्ट्रेशन के झंझट से बचने और नकद भुगतान मिलने की वजह से किसान आढ़त पर धान बेचना पसंद कर रहे हैं। इस लिए सरकारी क्रय केंद्र पर एक दो की संख्या पर किसान धान बेचने पहुंच रहे हैं, जबकि आढ़तियों के यहां भीड़ लगी हैं।
विज्ञापन

बाजरे की खरीद भी धीमी
जिले में अभी तक लक्ष्य के सापेक्ष 215 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है। इस बार जनपद में बाजरा खरीद के लिए 11 क्रय केंद्र बनाए गए है। जिन पर 9500 एमटी बाजरे की खरीद होनी है, लेकिन डेढ़ महीने में 215 एमटी धान खरीदा गया है। शासन ने इस बार बाजरे का समर्थन मूल्य 2625 रुपये प्रति क्विंटल तक किया गया है। ये रेट पिछली साल से 125 रुपये अधिक है। जनपद में बाजरे की खरीद 31 दिसंबर तक होनी है।
विज्ञापन

अब तक 9214 मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। ज्यादा से ज्यादा किसान केंद्रों पर आएं, इसे लेकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। एमएसपी से कम मूल्य पर किसान उपज न बेचें। क्रय केंद्रों पर 24 घंटों के भीतर भुगतान किसान के खातों में भेज दिया जाता है।-संजीव कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed