फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Overnight power outages in more than 100 villages of the Pawansa subdivision.

Sambhal News: पवांसा सब डिवीजन के 100 से अधिक गांवों में रातभर बिजली कटौती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Overnight power outages in more than 100 villages of the Pawansa subdivision.
सरायतरीन। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के 100 से अधिक गांवों में मंगलवार रात विद्युत विभाग ने भारी कटौती की। भीषण गर्मी और मच्छरों के बीच उपभोक्ताओं को रात भर परेशानी झेलनी पड़ी। 12 घंटे में मात्र 3 घंटे ही बिजली मिल सकी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे आपूर्ति के सरकारी दावे विफल रहे।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिजलीघर ओवरलोड नहीं हैं, फिर भी मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। कैलादेवी, किरारी, पवांसा और खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजलीघर से जुड़े गांवों में छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार लोग प्रभावित हुए। स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हुई। रात में अंधेरा रहने से चोरी का डर भी बना रहता है। भाकियू राजनीतिक के जिला अध्यक्ष शंकर सिंह यादव ने कहा, लगातार शिकायतों के बाद भी विभाग कटौती बंद नहीं कर रहा है। शाम होते ही ट्रिपिंग और कटौती शुरू हो जाती है और रात भर जारी रहती है।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी देहात सब डिवीजन पवांसा अखिलेश कुमार ने बताया कि विद्युत कटौती की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इस कटौती से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed