{"_id":"8f200fb437d4ae2a53f9d176b069c4e1","slug":"overloading-hindi-news-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग पर टोका तो सिपाहियों की ओर दौड़ाई बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग पर टोका तो सिपाहियों की ओर दौड़ाई बस
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Wed, 11 Nov 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
संभल-हसनपुर मार्ग पर हिंदूपुरा खेडा स्थित चेकपोस्ट के पास मंगलवार को शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक निजी बस चालक ने अपनी बस सिपाहियों की और दौड़ा दी। अगर सिपाही पीछे न हटते तो उनकी जान जा सकती थी। घटना के बाद गुस्साए सिपाहियों ने बस का पीछा किया और बस को रोक लिया।
सवारी उतरवा कर उसका चालान किया। इसके विरोध में कुछ निजी बस संचालक और कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ही आड़े हाथ लिया। इससे कुछ देर के लिए हंगामा खड़ा हो गया। बसकर्मियों और सिपाहियों के बीच नोकझोंक हुई लेकिन बात में कुछ लोगों की समझदारी से मामला शांत हो गया। बस को चौधरीसराय चौकी पुलिस के हवाले किया गया है।