फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Order issued to close Al Rahman meat factory, action taken against spreading pollution

Sambhal News: अल रहमान मीट फैक्टरी बंद करने के लिए आदेश जारी, प्रदूषण फैलाने पर हुई कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Order issued to close Al Rahman meat factory, action taken against spreading pollution
संभल। मानकों का पालन नहीं करने पर संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली में स्थित मीट फैक्टरी अल रहमान फ्रोजन फूड्स का संचालन बंद करने का आदेश हुआ है। यह आदेश मुख्य पर्यावरण अधिकारी, वृत्त 7 विवेक रॉय ने जारी किया है। इस आदेश में कहा गया है कि अलग अलग समय में निरीक्षण के दौरान मानक पूरे नहीं मिले। कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

नोटिस के जवाब से भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। जबकि इससे पर्यावरण और जन स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा हो रहा है। प्रदूषण फैलाने की अलग अलग समय पर शिकायतें भी आई हैं। इसलिए मीट फैक्टरी का संचालन बंद किया जाए। साथ ही आदेश में कहा गया है कि मीट फैक्टरी का विद्युत कनेक्शन और जलापूर्ति कनेक्शन को काट दिया जाए।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर कार्रवाई के बाबत एसडीएम सुनील कुमार से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसी किसी कार्रवाई की जानकारी नहीं है। आदेश भी नहीं मिला है। आदेश मिलने पर पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed