{"_id":"693c85b0b9ddca10740cccac","slug":"opposition-to-the-municipal-team-that-arrived-to-vacate-kanshi-ram-residence-sambhal-news-c-204-1-chn1003-125160-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कांशीराम आवास खाली कराने को पहुंची पालिका की टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कांशीराम आवास खाली कराने को पहुंची पालिका की टीम का विरोध
विज्ञापन
चंदौसी के कांशीराम आवास पर जानकारी करते ईओ व मौजूद पुलिस। स्रोत पालिका
चंदौसी(संभल)। नगर के जारई गेट स्थित कांशीराम आवास से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर पालिका की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस के पहुंचने पर लोग शांत हुए और आवास खाली करने के लिए दो दिन की मोहलत मांगी। जिससे टीम दो दिन में आवास खाली करने की हिदायत देकर लौट गई।
बता दें कि जारई गेट पर कांशीराम आवास योजना के तहत वर्ष 2009 में 104 आवास बनाए गए थे। जिन पर लोगों ने आवंटन के बिना ही अवैध रूप से कब्जे कर लिया और परिवार के साथ रहने लगे। शुक्रवार करीब दो बजे अधिशासी अधिकारी धर्मराज राम अपनी टीम, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राॅली और सफाईकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले कांशीराम आवास का जायजा लिया और आवासों में रह रहे लोगों से आवास खाली करने के लिए कहा। इस पर कब्जाधारियों ने वर्षों से वहीं रहने की बात कहते हुए आवास खाली करने से इन्कार कर दिया। इस दौरान महिलाएं आगे आ गईं और टीम से नोकझोंक होने लगी। मामला बढ़ता देख कोतवाली पुलिस बुला ली गई।
नायब तहसीलदार सतेंद्र चाहल भी पहुंच गए और कब्जाधारियों को समझाने का प्रयास किया। सख्त रुख दिखाने पर लोगों ने कहा कि वह वर्षों से यहां रह रहे हैं। सर्दी का मौसम है। ऐसे में वह बच्चों के साथ कहां जाएंगे। अधिकारियों ने आवास खाली न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद कब्जाधारियों ने दो दिन का समय मांगा।
विज्ञापन
अधिकारियों ने वार्ड सभासद को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है कि निर्धारित समय सीमा में कब्जे हट जाएं। इसके बाद टीम वापस लौट गई। इस दौरान ईओ और नायब तहसीलदार समेत खाद्य एवं स्वास्थ्य निरीक्षक सुनील कुमार और प्रियंका सिंह सहित पुलिस मौजूद रही।
-- -- -- -- -
कांशीराम आवासों को कई बार कब्जा मुक्त कराया जा चुका है। कुछ समय पहले ही इन्हें आवास खाली कराने को कहा गया था, लेकिन आवास खाली नहीं किए गए। जिस पर शुक्रवार को टीम के साथ आवास खाली कराने गए थे। फिलहाल आवास खाली करने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है, इसके बार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-धर्मराज राम, अधीशासी अधिकारी