{"_id":"6324e05d71294b7f3b749713","slug":"ophthalmologist-has-not-yet-been-posted-in-the-district-hospital-eye-patients-returning-to-the-hospital-sambhal-news-mbd441336712","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में अब तक नहीं हुई नेत्र रोग चिकित्सक की तैनाती, बैरंग लौट रहे आंखों के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में अब तक नहीं हुई नेत्र रोग चिकित्सक की तैनाती, बैरंग लौट रहे आंखों के मरीज
सार
जिला अस्पताल में अब तक नहीं हुई नेत्र रोग चिकित्सक की तैनाती, बैरंग लौट रहे आंखों के मरीज संभल।जिला अस्पताल में उपचार कराने आए करीब सौ से अधिक मरीजों को बिना उपचार के घरों को बैरंग लौटना पड़ रहा है।जिला अस्पताल में सौ से अधिक आंखों से संबंधित मरीज पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विस्तार
जिला अस्पताल में अब तक नहीं हुई नेत्र रोग चिकित्सक की तैनाती, बैरंग लौट रहे आंखों के मरीज
संभल। जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ का स्थानातंरण हुए दो माह से ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन उनके बदले अभी तक कोई चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके चलते मरीजों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। जिला अस्पताल में उपचार कराने आए करीब सौ से अधिक मरीजों को बिना उपचार के घरों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। वहीं सीएमएस का कहना है कि नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती के लिए लगातार शासन को पत्र भेजा रहा है।
दरअसल, जिला अस्पताल से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शम्मी कपूर के स्थानांतरण को करीब दो माह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन नेत्र रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण के बाद अभी तक शासन स्तर से कोई भी नहीं आया है। जिला अस्पताल में सौ से अधिक आंखों से संबंधित मरीज पहुंचते हैं। लेकिन जब मरीज नेत्र रोग चिकित्सक के कक्ष पर ताला लगा देखते हैं तो जानकारी के अभाव में उन्हें इधर उधर खोजते हैं। मरीज अपनी आंखें दिखाने के लिए दो माह से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं।
काफी समय से आंखों में तकलीफ है। कई दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। जब भी आते हैं तो दरवाजे पर ताला लगा मिलता है।
गुलशन, तुर्तीपुर इल्हा
आंख में मोतियाबिंद है। ऑपरेशन होना है। कई बार जिला अस्पताल आ चुके हैं। लेकिन चिकित्सक नहीं मिलते।
परवीन, कोटगर्बी
आंखों में दर्द है, जिसे दिखाने जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से बैठी हूं। लेकिन दरवाजे पर ताला लगा मिला।
भूरी, बनियाखेड़ा
पिछले एक साल से आंखों में दर्द की समस्या है। उपचार जिला अस्पताल से ही चल रहा था, लेकिन अब दो महीनों से चिकित्सक नहीं बैठ रहे हैं। कई बार चक्कर लगा चुके हैं। दरवाजे पर ताला लगा मिलता है।
विज्ञापन
अनीसा, गांव जोगीपुर
नेत्र रोग विशेषज्ञ के स्थानांतरण के बाद नए चिकित्सक की तैनाती के लिए लगातार शासन को पत्र भेज रहे हैं। उम्मीद है कि शासन द्वारा जल्द ही चिकित्सक की तैनाती कर दी जाएगी।
डॉ. अनूप अग्रवाल, सीएमएस, जिला संयुक्त चिकित्सालय, संभल