{"_id":"6611942ed22f0aaef1031632","slug":"open-manholes-broken-culverts-give-rise-to-accidents-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-109090-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खुले मैनहोल, टूटी पुलिया दे रही हादसों को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खुले मैनहोल, टूटी पुलिया दे रही हादसों को दावत
Sat, 06 Apr 2024 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
चंदौसी। नगर में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मैनहोल खुले हैं अथवा टूटे पड़े हैं। एक स्थान पर पुलिया भी टूटी है। खुले मैनहोल से कभी भी हादसा हो सकता है। आए दिन छोटे दोपहिया वाहन सवार उनकी चपेट में आकर चोटिल होते रहते हैं। पिछले कई माह से स्थिति खराब है, पर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। शायद पालिका को किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
चंदौसी शहर में मोहल्ला लोधियान, मोहल्ला गोपाल, गोलागंज सहित कई स्थानों पर मैनहोल के लोहे के जाल टूट गए हैं अथवा गायब हो गए हैं। कुछ स्थान ऐसे हैं, जहां पर मैनहोल का फ्रेम ही खराब हो गया है। वाहन निकलते समय फ्रेम पूरा उठ जाता है, कई बार पलट भी जाता है। लोहे के जाल मुड़ गए है। इन स्थानों पर दोपहिया वाहन चालक आए दिन चोटिल होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सभासदों के माध्यम से कई बार शिकायत भी की गई। पर कोई समाधान नहीं होता है। पिछले करीब एक माह से मैनहोल के जाल खराब पड़े हैं। नगर पालिका हल्के जाल लगाती है। बड़े वाहन के आने से जाल टूट जाता है अथवा मुड़ जाता है।