फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   OPD increased in district hospital as the weather changed

मौसम बदलते ही जिला अस्पताल में बढ़ी ओपीडी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
OPD increased in district hospital as the weather changed
मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल में 714 मरीजों की ओपीडी रही। इनमें सबसे ज्यादा खांसी, बुखार व उल्टी दस्त के मरीज पहुंचे। ऐसे में चिकित्सक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह में कई बार मौसम में बदलाव हुआ। कभी बारिश तो कभी उमस भरी गर्मी रही। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले तक ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या करीब 500 रहती थी। बारिश से बदले मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को 714 मरीजों की ओपीडी रही। इनमें डायरिया के दस, टाइफाइड के आठ और मलेरिया के चार मरीज रहे।
विज्ञापन

टाइफाइड और डायरिया के लक्षण
सिर दर्द और उल्टी की शिकायत होना
अधिक प्यास लगना
शरीर में बैचेनी होना
कमजोरी महसूस होना
ऐसे करें बचाव
बासी खाना न खाएं, साफ और ताजा खाना खाएं
कटे हुए फलों का सेवन न करें
पानी और तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें
बच्चों को बोतल का दूध न पिलाएं, मां का दूूध पिलाएं
बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। वायरल फीवर के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा ज्यादातर मरीजों में जांच कराने पर डायरिया, टाइफाइड और मलेरिया की पुष्टि हो रही है। हालांकि भर्ती करने लायक मरीज अभी नहीं हैं। सभी मरीजों को दवा देकर सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनूप अग्रवाल, सीएमएस, जिला संयुक्त चिकित्सालय, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed