फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one student death in roa accident

विद्यालय से लौट रहे दो मासूम छात्रों को गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
one student death in roa accident
रजपुरा के गांव दीपपुर में मासूम बालक की मौत पर विलाप करते परिजन। - फोटो : SAMBHAL
संभल/गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग स्थित गांव दीपपुर डांडा के नजदीक गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने एक ही साइकिल पर सवार स्कूल से घर लौट रहे दो छात्रों को रौंद दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।
विज्ञापन

हादसा देख मौके पर जमा हुई भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही घायल छात्र को अस्पताल भर्ती कराया। वहीं दूसरी ओर आरोपी चालक को ग्रामीणों ने मौके से पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस आरोपी चालक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस ने मासूम छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को करीब सवा तीन बजे गवां-अनूपशहर मार्ग स्थित गांव दीपपुर डांडा के नजदीक बुलंदशहर की ओर से आए गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार छात्रों को टक्कर मार दी। इसमें गांव दीपपुर डांडा निवासी दीनानाथ के 13 वर्षीय बेटे रामनिवास की मौत हो गई। जबकि गांव भोपतपुर निवासी प्रेमसिंह का 12 वर्षीय बेटा नीरज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा उस समय हुआ जब दोनों छात्र साइकिल द्वारा गांव के पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय से घर लौट रहे थे। जैसे ही गवां-अनूपशहर मार्ग पर पहुंचे तो सामने से आई गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने छात्रों की साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। मृतक की मां वीरवती ने बताया कि उनका बेटा अपने तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था।

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्रवाई के लिए तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। दूसरे घायल छात्र को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed