फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one new hotspot aria in sambhal

संभल जिले में रजपुरा नया हॉट स्पॉट, आना जाना होगा बंद, जरूरी सेवाएं देगा प्रशासन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
one new hotspot aria in sambhal
संभल। एक कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद संभल जिले में रजपुरा को नया हॉट स्पॉट सील क्षेत्र बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने रजपुरा का दौरा किया और हॉट स्पॉट क्षेत्र में एक किलोमीटर दायरे के लोगों को घरों में रहने के लिए कहा। साथ ही बताया कि आवश्यक सेवाएं प्रशासन सुनिश्चित कराएगा। इस इलाके में शुक्रवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर जाएंगी। जो लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में रहे हैं उनके नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही रजपुरा को सील किया गया है ताकि बाहर के लोग रजपुरा में प्रवेश न कर सकें। दरअसल रजपुरा निवासी युवक 17 अप्रैल को ही क्वारंटीन किया गया है। जबकि हिस्ट्री 17 फरवरी से दिल्ली से जुड़ी है। और मुरादाबाद का दौरान युवक ने हाल ही में 11 अप्रैल तक किया है। इस समय में युवक कितने लोगों से मिला होगा। इसका आंकलन स्वास्थ्य विभाग की टीमें कर रही है।
विज्ञापन

परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया है। अब उन लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो युवक के संपर्क में रहे होंगे। गांव में चर्चा बनी हुई है कि एक चिकित्सक भी कोरोना पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में रहा है। हालांकि इस चिकित्सक को अभी क्वारंटीन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed