{"_id":"5e56bc098ebc3ef3f16c6c73","slug":"one-death-in-road-accident-chandausi-news-mbd3413518198","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहजोई। ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। हादसा जिला बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र में हुआ।
बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडनपुर निवासी ओमप्रकाश पुत्र भानु अपने गांव के कुछ लोगों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर सवार होकर जिला बदायूं के बिसौली स्थित एक चीनी मिल पर गन्ना डालने जा रहा था। चीनी मिल से कुछ पहले रारैंट के निकट ओमप्रकाश ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर घायल हो गया और चंद ही मिनट में उसके प्राण पखेरू हो गए। इसके बाद साथी ट्रैक्टर-ट्राली सवार ग्रामीण ओमप्रकाश ( 30) के शव को उसके गांव ले आए।
इसके बाद कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देते हुए घटना की तहरीर दी गई है। पिता भानु पुत्र घासीराम की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। एसएसआई धनवान सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।