फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   one death in road accident

टेंपो से उतरते समय कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, पांच घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
one death in road accident
धनारी/चंदौसी। शनिवार की शाम रजपुरा थाना क्षेत्र के हिरौनी में टेंपो में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे टेंपो में सवार छह यात्री घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया। पूरी रात मृतक के परिजनों व कार चालक से समझौते की बात चलती रही। समझौता नहीं होने पर रविवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार की शाम करीब छह बजे थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव हिरौनी निवासी सुभाष पुत्र खुशीराम रजपुरा से अपने गांव की एक दर्जन सवारी भर कर अपने गांव आ रहा था। बहजोई-रजपुरा मार्ग पर हिरौनी में रोड पर खड़ा करकेे सवारियां उतार रहा था।
विज्ञापन

उसी समय सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें अनिल कुमार (22) पुत्र देवी दयाल, पान सिंह पुत्र बदलू सिंह, सुभाष कुमार पुत्र खुशीराम, रानी पत्नी कल्यान सिंह, रूबी पुत्री नरेश, वीरवती पत्नी रामवीर आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उनके परिजन इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजन संतुष्ट नहीं हुए और शव को लेकर रजपुरा पीएचसी ले गए। वहां भी अनिल कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव लेकर अपने घर आ गया और परिवार में कोहराम मच गया। पूरी रात कार मालिक से समझौते की बात चलती रही, लेकिन फैसला नहीं हो सका। सुबह को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed