{"_id":"60ca49058ebc3e330a1c48f1","slug":"one-arrested-with-explosive-material-and-twine-bomb-report-chandausi-news-mbd392467744","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक व सुतली बम के साथ एक आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक व सुतली बम के साथ एक आरोपी दबोचा
विज्ञापन
गुन्नौर। गुन्नौर पुलिस ने एक युवक को 20 सुतली बम, विस्फोटक सामग्री (गंधक-पोटाश) और तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है कि उसका मकसद क्या था।
मंगलवार की रात गुन्नौर थाने की पुलिस गश्त पर थी। गश्त के दौरान पुलिस ने असदपुर गोशाला के पास घूम रहे एक युवक को रोका। संदेह होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 सुतली बम, एक तमंचा, 250 ग्राम गंधक और 400 ग्राम पोटाश बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकुल निवासी गांव असदपुर बताया। पुलिस उसको हिरासत में लेकर थाने ले आई और उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी का कुछ दिन पहले तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। इस आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एसएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बताया कि उसने सुतली बम घर में ही बनाए थे। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति से उसकी रंजिश थी, इसको लेकर उसने सुतली बम बनाए हैं। इससे अधिक जानकारी उसने पुलिस को नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है कि सुतली बम बनाने का मकसद क्या था। बम बनाने का तरीका उसने कहां से सीखा था।
दिल्ली में रहता था लॉकडाउन में आया था गांव
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी अंकुल पिछले कई सालों से दिल्ली रहता था। लॉकडाउन के बाद ही वह गांव आया था। दिल्ली में क्या काम करता था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।