फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   One accused arrested for blackening the face of a villager and garlanding him with chappals, search continues for others

संभल: ग्रामीण का मुंह काला कर चप्पल की माला पहनाने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

Thu, 09 Feb 2023 01:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 09 Feb 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested for blackening the face of a villager and garlanding him with chappals, search continues for others
संभल। सामूहिक दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के पिता के साथ आमानवीय व्यवहार करने वाले पीड़ित किशोरी के भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी के पिता का मुंह काला कर चप्पल की माला पहनाई और मारपीट करते हुए गांव में घुमाया था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए थे। पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने बुधवार को किशोरी के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को एक गांव निवासी व्यक्ति ने कैलादेवी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बहन के साथ 28 जनवरी को दो युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजू और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। किशोरी के परिजनों ने मंगलवार की दोपहर को ही राजू के पिता को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए घर ले गए। जहां मुंह काला कर चप्पलों की माला गले में डाली और गांव में घुमाने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के भाई बिजेंद्र, सोहन लाल, राम खिलाड़ी और सत्यवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के दोनों आरोपी की तलाश की जा रही है। किशोरी के भाई को मुंह काला करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed