फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   On the fifth Monday of Sawan, there was an echo of devotees' cheers in the pagodas

Sambhal News: सावन के पांचवें सोमवार को शिवालयों में भक्ताें के जयकारों की रही गूंज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
On the fifth Monday of Sawan, there was an echo of devotees' cheers in the pagodas
संभल। सावन के पांचवें सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की काफी भीड़ रही। शिवभक्त गंगाघाटों से जल लेकर पहुंचे और विधि-विधान से जलाभिषेक किया। पूजा अर्चना की गई। हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन

झारखंडी महादेव मंदिर गुमसानी, सरायतरीन स्थित श्री सिद्दपीठ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए रविवार की रात में ही कांवड़ियों का जत्था मंदिर परिसर में पहुंच गया था। मंदिर खुलते ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंजने लगे। इस दौरान भक्तों ने बाबा को भांग, धतूर, बेलपत्र आदि चढ़ाए। दर्शन के बाद दान पुण्य भी किया गया।
विज्ञापन

सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर के अंदर और बाहर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन-पूजन किया। चंदौसी के गांव बेरनी स्थित शिव मंदिर,चंदौसी के सीता रोड स्थित मूंछों वाला शिव मंदिर,मौलागढ़ शिव मंदिर, आवास विकास स्थित शिवालय, बड़ा महादेव शिव मंदिर, मुंसिफ रोड स्थिति शिव मंदिर, गौशाला स्थित शिव मंदिर, दूसरी ओर, बहजोई के सादातबाड़ी स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed