{"_id":"5ea1dc8f8ebc3e90385465ea","slug":"on-any-sympem-in-corona-pisitive-sambhal-news-mbd3470324102","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभल जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में शुरूआती लक्षण नहीं थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल जिले में मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों में शुरूआती लक्षण नहीं थे
विज्ञापन
संभल। संभल के सरायतरीन में आठ और दीपा सराय में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इन लोगों में कोरोना वायरस के शुरूआती लक्षण नहीं थे फिर भी स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन क्वारंटीन किया। रिपोर्ट इनकी कोरोना पॉजिटिव आई। अब रजपुरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। इस मरीज में भी कोई लक्षण नहीं था, लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना प्रकोप के इस बदले रूप से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किल बढ़ गई हैं।
लक्षण न होने के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलना ज्यादा चिंता का विषय है। कोरोना के इस रूप से स्वास्थ्य विभाग की चिंता ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल 14 अप्रैल को छह जमाती सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में कोरोना पॉजिटिव मिले। यह जमाती तमिलनाडु निवासी थे लेकिन दिल्ली से 11 लोगों की जमात लेकर संभल के सरायतरीन अंतर्गत मोहल्ला भूड़ा स्थित एक मस्जिद में पहुंचे। इन जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया लेकिन कोई लक्षण नहीं मिला। इसी के चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सरायतरीन में ही एक घर के अंदर इन जमातियों को क्वारंटीन कर दिया।
अचानक एक बुजुर्ग जमाती की हालत बिगड़ी तो सभी के जांच के लिए नमूूने लिए गए। जिसमें छह जमाती कोरोना पॉजिटिव मिले और इन जमातियों के संपर्क में रहे दो लोग और कोरोना पॉजिटिव हो गए। इन सभी में कोई शुरूआती लक्षण नहीं था। दीपा सराय निवासी युवक जो दुबई से लौटा था जिसका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ तो वह भी सही पाया गया। एहतियातन क्वारंटीन किया गया और जब जांच के लिए नमूूना भेजा तो वह कोरोना पॉजिटिव आया।
विज्ञापन
ऐसा ही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज रजपुरा में मिला है। जिसमें कोई शुरूआती लक्षण कोरोना वायरस का नहीं था लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना वायरस के इस बदले रूप से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि लक्षणों के आधार पर अब तक ज्यादा नमूूने लिए गए हैं। यदि दिल्ली से लौटे लोग जिन्हें थर्मल स्क्रीनिंग कर घर को भेज दिया है उनमें लक्षण मिले तो क्या होगा। बहरहाल स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी है।