फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Old age pensioners found dead in the district

Sambhal News: जिले में वृद्धावस्था पेंशनर्स मृत पाए गए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Old age pensioners found dead in the district
मुरादाबाद। जिले में काफी प्रयास के बाद वृद्धावस्था के 6750 पेंशनर्स के खाते आधार से जुड़ नहीं पाए हैं। जांच से पता चला कि 3076 पेंशनर्स मृत हैं। 755 लोगों के नाम पते सही नहीं पाए गए हैं। इसी कारण लोगों को पेंशन खाते को आधार से जोड़ने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी मो. मुश्ताक अहमद के अनुसार जिले में जिले में जिले में पहले से वृद्धावस्था पेंशनर्स की संख्या 55543 हैं। इन पेंशनर्स में से 48793 लोगों के खाते आधार से जुड़ चुके हैं। इसी कारण 6750 लोगों की पेंशन शासन से नहीं मिल सकी। इनमें 3076 मृत पाए गए हैं और 755 लोगों के नाम पते सही नहीं होने के कारण उनका पता नहीं चल सका है। आधार कार्ड से जो खाते नहीं जुड़ते हैं उन लोगों के पैसे शासन से खाते में नहीं आते हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 16 फरवरी को जिलाधिकारी ने 6659 बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन देने की स्वीकृति दी है। इस कारण जिले में वृद्धावस्था पेंशनर्स की संख्या बढ़ गई है। प्रोबेशन विभाग के अनुसार विधवा पेंशन पाने वालों की संख्या 50729 है। इनमें 44208 पेंशनर्स के खाते आधार से जुड़े हैं लेकिन 6521 के खाते आधार से नहीं जुड़े हैं। विधवा पेंशन के 87.1 फीसदी आधार से जुड़ चुके हैं। दिव्यांगजन के पेंशनर्स की संख्या 11767 है। इनमें अभी तक 10428 खाते ही आधार से जुड़ पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed