{"_id":"68d30db477619442c704fd78","slug":"now-you-can-apply-for-inspire-award-scheme-till-30th-sambhal-news-c-204-1-chn1001-123214-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए अब 30 तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना के लिए अब 30 तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन
चंदौसी। विज्ञान और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की इंस्पायर अवॉर्ड योजना में आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब विद्यार्थी 30 सितंबर तक ईएमआईएएस पोर्टल या इंस्पायर मानक मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार इंस्पायर योजना में कक्षा 11 व 12 वीं के छात्र-छात्राओं को भी शामिल किया गया है।
विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाने और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के तहत सरकारी और निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अब इस योजना में ऑनलाइन आवेदन की करने की तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है।
खास बात यह है कि इस बार 11 वीं और 12 वीं के भी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि पहले कक्षा छह से दस तक के ही विद्यार्थी आवेदन कर सकते थे। योजना के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के चयनित विद्यार्थियों को अपना नवाचार मॉडल या प्रोजेक्ट बनाने के लिए 10 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। तैयार मॉडल को जिलास्तरीय प्रदर्शनी और प्रतियोगिता में प्रस्तुत किया जाएगा।
विज्ञापन
.................
जिले में अब तक 3091 विद्यार्थियों का पंजीकरण
डीसी वेद प्रकाश ने बताया कि जिले के 627 विद्यालयों के 3091 विद्यार्थियों ने ही इंस्पायर योजना में अपना नामांकन कराया है। इस बार जनपद के लिए 3615 नामांकन का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि योजना का मकसद छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें नई खोज व विचारों की दिशा में प्रेरित करना है। अभी भी आवेदन की तिथि बढ़ने से ज्यादातर विद्यार्थियों को इस योजना में अपना नामांकन कराने का अवसर मिलेगा।