{"_id":"687aa35c5aaa1249c80896cc","slug":"now-the-hearing-in-the-case-of-mp-rahul-gandhi-will-be-held-on-august-25-sambhal-news-c-204-1-chn1003-121612-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: सांसद राहुल गांधी के मामले में अब 25 अगस्त को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: सांसद राहुल गांधी के मामले में अब 25 अगस्त को होगी सुनवाई
विज्ञापन
चंदौसी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर विवादित बयान को लेकर चल रहे मामले में शुक्रवार को होने वाली सुनवाई टल गई है। न्यायालय ने चंदौसी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के चलते सुनवाई के लिए अगली तारीख 25 अगस्त नियत कर दी है। हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने राहुल गांधी के खिलाफ 23 जनवरी 2025 को एमपीएमएल कोर्ट आदित्य कुमार सिंह के न्यायालय में एक वाद दायर कराया था। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वह आए दिन समाज विरोधी बयान देते रहते हैं। 15 जनवरी 2025 को बयान दिया था कि उनकी लड़ाई भाजपा और आरएसएस से नहीं है बल्कि भारत सरकार से है। यह बयान समाज में अस्थिरता फैलाने वाला है।
सिमरन गुप्ता ने न्यायालय से राहुल गांधी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश किए जाने का अनुरोध किया था, जिसे लोअर कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश के न्यायालय में चले गए। जिला न्यायालय ने वाद दायर कर मामला एडीजे चंदौसी आरती फौजदार के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया।
राहुल गांधी पक्ष से अधिवक्ता मो. सगीर सैफी ने बताया कि मामले की सुनवाई 18 जुलाई को होनी थी। न्यायालय ने चंदौसी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव प्रक्रिया के चलते सुनवाई के लिए 25 अगस्त की तारीख नियत कर दी है।